खिलचीपुर: सांसद व विधायक ने ग्राम राजपुरा में नवनिर्मित अटल ग्राम सेवा सदन पंचायत भवन का किया लोकार्पण
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुरा में आज बुधवार की दोपहर तकरीबन 2:00 बजे के लगभग राजगढ़ सांसद रोडमल नागर और क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी की उपस्थिति में नवनिर्मित अटल ग्राम सेवा सदन पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और गांव के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद।