लातेहार: बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ, मई से नामांकन होने की संभावना
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंडवासियों का वर्षों पुराना केंद्रीय विद्यालय का सपना अब साकार होने के करीब पहुंच गया है। रेलवे विभाग ने अस्थायी संचालन के लिए रेलवे स्कूल उपलब्ध करा दिया है और स्थायी भवन हेतु चयनित भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। सभी तकनीकी अड़चनें दूर कर प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली को भेज दिया गया है।