बरेली: बरेली जेल से फरार आजीवन कारावास का दोषी पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा, 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा गया
बरेली में इज्जतनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए केंद्रीय कारागार से फरार 25 हजार रुपये के इनामी और आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धदोष बंदी दिनेश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने नैनीताल हाईवे के पास रेलवे के खंडहर में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके पैर में गोली