कामां: कामां पुलिस ने मारपीट मामले के 2 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार एएसआई पूरनसिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2019 के मुकदमे में फरार चल रहे स्थायी वारंटी आमीन पुत्र रूजदार और उम्मर पुत्र सपी खां निवासी लेवड़ा थाना कामां को कोसी चौराहा कस्बा कामां से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था। सोमवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।