धौरहरा: धौरहरा एसओ रविंद्र सोनकर के निर्देश पर किसानों और आम लोगों पर बरसाई गई लाठियां, मची भगदड़
धौरहरा में पुलिस कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे वायरल हुए एक वीडियो के अनुसार,धौरहरा कस्बे के मेन हाईवे स्थित विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन पर देर रात ईंधन लेने पहुंचे किसानों और आम लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया,आरोप है यह कार्यवाही रविंद्र सोनकर के निर्देश में की गई।अचानक पेट्रोल पंप की लाइट बंद कर अंधेरे में लोगो को पीटा गया।