कोरबा: ट्रेलर के नीचे बैठकर सफर करता युवक, राहगीर ने बनाया वीडियो, पुलिस ने कहा- ड्राइवर और युवक के खिलाफ होगी कार्रवाई
Korba, Korba | Apr 25, 2026 कोरबा में एक युवक का ट्रेलर के डाला के नीचे खतरनाक तरीके से यात्रा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5346 के डाला के नीचे पैनल में बैठा एक युवक चलती गाड़ी में सफर करता दिख रहा है।बताया जा रहा है कि यह ट्रेलर बालको से नकटीखार होते हुए उरगा की ओर जा रहा था।