नगर कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर फर्जी परिवहन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को रोहाना टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया। आरोपी ‘भारत सरकार’ लिखी कार में घूमकर वाहन चालकों से फर्जी पर्चियां काटकर पैसे वसूलते थे। इनके पास से नकदी, रिफ्लेक्टर और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।