खेरागढ़: सैंया में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लगा जाम
सैंया में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बिरई चौराहे के पास मिट्टी और बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर मिट्टी और बालू फैल जाने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर तेहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। मंगलवार शाम 5 बजे जानकारी मिली पुलिस की निगरानी में पलटी ट्रॉली को हटाने और