धनवार: कुएं में डूबने से 7वीं कक्षा की छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम
धनवार प्रखंड क्षेत्र की चंद्रखो पंचायत अंतर्गत महथासार गांव में गुरुवार को कुएं में डूबने से 12 वर्षीय छात्रा अंशिका कुमारी की मौत हो गई। अंशिका भाकपा माले नेता सुखदेव यादव की पुत्री थी। वह महथासार स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।