पडरौना: नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा शमशान घाट के पास संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कुशीनगर जिले के कोटवा शमशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा गांव स्थित श्मशान घाट की है। शुक्रवार शाम 5 बजे यहां एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। हैरान कर देने वाली बात यह है कि मृतक के सिर के ऊपर उसकी ही बाइक गिरी हुई पाई गई। कार्रवाई में जुटी पुलिस।