बिंदकी: धौरहरा में जहरीला पदार्थ खाकर महिला की हुई मौत, एक बच्चे की पहले हो चुकी है मौत
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में मंगलवार को पति से झगड़ कर महिला राजकली ने स्वयं जजीरा प्रसाद खा लिया था एवं अपने दो बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया था। एक बच्चे छोटू उम्र 4 वर्ष की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। जबकि राजकली की मौत मंगलवार व बुधवार की मध्य रात 1 बजे इलाज के दौरान हुई। जब कि 1 वर्ष के बच्चे सौरभ का इलाज चल रहा है।