पतरघट: पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमा पश्चिम से 21 लीटर देसी जुलाई शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड सात में छापेमारी कर एक शराब तस्कर को 21 लीटर देशी चूलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना अध्यक्ष पुनि प्रभाकर भारती ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली की गोलमा पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड सात के निवासी रूपेश कुमार अपने घर के पीछें देशी चुलाई शराब रखा है।