श्री गंगानगर: मोहनपुरा में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से योजनाओं से लाभान्वित होने का आह्वान किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 6, 2026
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोहनपुरा में बुधवार को दोपहर 12:00 बजे जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में ग्राम रथ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी देते हुए इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।