करकेली: जनपद पंचायत करकेली की 13 ग्राम पंचायतों में अवैध LED स्ट्रीट लाइट लगने पर सीईओ ने जांच शुरू की
जनपद पंचायत करकेली के 13 ग्राम पंचायतो मे नियम विरुद्ध लगाए गए LED स्ट्रीट लाइट की शिकायत के बाद सीईओ जिला पंचायत के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है।जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह ओहरिया(आईएएस) ने करकेली जनपद पंचायत की 13 ग्राम पंचायतों में भौतिक सत्यापन के लिए उपयंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है।