मानिकपुर: चित्रकूट में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने निरीक्षण किया, महिलाओं की समस्याएं सुनीं
शुक्रवार सुबह 10 बजे से राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने चित्रकूट जिला कारागार रगौली का निरीक्षण कर महिला बंदियों से बातचीत की। इसके बाद शिवरामपुर कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से संवाद किया। भारतपुर में आयोजित जन चौपाल में महिलाओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में गोद भराई और अन्नप्राशन भी कराया गया।