कोल: सीहोर मतदान केंद्र ईवीएम खराब होने पर डेढ़ घंटे रुका रहा मतदान, अधिकारियों ने पहुंचकर बदलवाई ईवीएम
Koil, Aligarh | Apr 26, 2024 अलीगढ़ के सीहोर मतदान केंद्र पर अचानक ईवीएम खराब हो गई। ईवीएम खराब होने के चलते डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा और ग्रामीण मतदान किए बिना वापस लौट गए। ईवीएम खराब होने की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी व मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और EVM बदलवाकर मतदान शुरू कराया। हालांकि डेढ़ घंटे तक रुके मतदान के बाद काफी समस्या देखने को मिली है।