भादरा: मंजूरशुदा सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
भादरा के ग्राम सुरतपुरा के किसानों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह पूनिया के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन देकर सुरतपुरा-भोलावास मंजूरशुदा सरकारी रास्ते से कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि रास्ता संकरा कर मोड़ बदल दिया गया है, जिससे खेतों तक आवागमन प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।