बना बीघा मुसहरी गांव से शराब के नशे में धुत दो नशेड़ी गिरफ्तार
परवलपुर थाना क्षेत्र के बना बीघा मुसहरी गांव से शराब के नशे में धूत नशेड़ी गजाधर जमादार और रविंदर मांझी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी परवलपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा शनिवार की दोपहर 1:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि संध्या गस्ती के दौरान शराब के नशे में धूत दोनों नशेड़ी को बना बीघा गांव से गिरफ्तार किया गया है।