परवलपुर प्रखंड के पवई मोड़ पर तीन दिवसीय चूहड़मल मेला कल से शुरू होगा, तैयारियां पूरी
परवलपुर प्रखंड अंतर्गत पवई मोड़ पर बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय चूहड़मल मेला का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। मेला आयोजक पंचायत समिति सदस्य बेचन पासवान ने शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं व दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।