परवलपुर में ईद की नमाज अदा, अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं
परवलपुर के मस्जिदों और ईदगाहों में सोमवार कि सुबह 8:00 बजे हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इस मौके पर हजारों की संख्या में नमाजी सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों की ओर उमड़ पड़े। नमाज अदा करने के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।