मुज़फ्फरनगर: सकल जैन युवा संगठन ने हस्तिनापुर मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
सकल जैन युवा संगठन से जुड़े जैन समाज के युवाओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर हस्तिनापुर के जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर अपनी नाराजगी जताई। और प्रदर्शन किया ओर बाद में प्रशासन को दिये ज्ञापन में चोरी हुई मूर्तियों को बरामद करने, चोरों की गिरफ्तारी कर उन पर रासुका लगाने की मांग की गई। उन्होंने कहा की जैन मंदिर से अष्टधातू की मूर्तियां चोरी हुई।