मोतिहारी: पू०च० मोतिहारी जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर आज से मैट्रिक परीक्षा, 73,313 छात्र होंगे शामिल, 09 बजे और 01:30 बजे बाद प्रवेश नहीं
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 आज 17 फरवरी से जिले के 69 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा में 73313 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। परीक्षा की पहली सीटिंग 9:30 पूर्वाह्न बजे से 12:45 बजे अपराह्न तक तथा दूसरी सीटिंग 2:00 अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक चलेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश 9:00 बजे तक ही निर्धारित