कटोरिया: बालूकुरा गांव में भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के साथ की मारपीट।
Katoria, Banka | Jun 29, 2026 बालूकुरा गांव में सोमवार दोपहर बाद भूमि विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राजेंद्र यादव के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज शाम करीब चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने जयपुर थाने में जोरलीकुरूम गांव के नुनेश्वर यादव,उसके पुत्र रवि कुमार सहित तीन के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।