आंवला: आंवला के रामनगर में आशा कार्यकर्ताओं के साथ पोलियो ड्यूटी पर हुआ दुर्व्यवहार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से की गई शिकायत
Aonla, Bareilly | Jun 30, 2026 आंवला में मंगलवार सुबह 11बजे ग्राम रेवती की आशा कार्यकर्ताओं ने पोलियो ड्यूटी के दौरान अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत दी है।