दाता साहब के सालाना उर्स पर कुल शरीफ व मिलाद का आयोजन आज
कस्बा सिकन्दरपुर में हजरत हाशिम शाह चहारजर्ब दाता साहब के नाम से मशहूर दाता साहब के सालाना उर्स के मौके पर मोहल्ला मुड़ियापुर स्थित उनके मजार पर कुल शरीफ एवं मिलाद का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे होगी और इसका समापन सुबह नौ बजे तक किया जाएगा।
इस मौके पर क्षेत्र भर से आए नातख्वां अपनी नात पेश करेंगे। इसके बाद अकीदतमंद दाता साहब के मजार पर हाजिरी देकर अकीदत के फूल पेश करेंगे तथा मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ करेंगे।
उर्स को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी लोगों से समय पर पहुंचकर कुल शरीफ एवं मिलाद में शामिल होने की अपील की है।
दरगाह सय्यद शाहवली कादरी के सज्जादानशीन डॉ. सैयद मिनहाजुद्दीन अजमली ने बताया कि गूद्दड़ शरीफ की जियारत का सिलसिला सैकड़ों वर्ष पुराना है। वर्ष 1658 ईस्वी से दरगाह हजरत सय्यद शाहवली कादरी में यह परंपरा निरंतर जारी है। गूद्दड़ शरीफ की जियारत के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचते हैं।