मेसकौर: बाइक दुर्घटना में युवक घायल, नवादा किया गया रेफर
सिरदला प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज मोड़ से आगे शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे अज्ञात बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परनाडाबर थाना क्षेत्र के बलुआतरी गांव निवासी मुन्ना मांझी के 25 वर्षीय पुत्र सन्नी देयोल के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी बाइक से रजौली से सिरदला स्थित अपने घर लौट रहा था।