आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन मऊ के सम्मेलन कक्ष में जिलाधिकारी मऊ श्री आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।*_
बैठक के दौरान परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी तथा परीक्षा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Khabare Abhi Tak