कस्बा: घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
Kasba, Purnia | Apr 22, 2026 जलालगढ़ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर वार्ड संख्या 1 निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित प्रकाश ऋषि ने इस संबंध में जलालगढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।