सदर: सिगरा पुलिस ने हत्या की नीयत से फायरिंग करने वाले वांछित अभियुक्त को पिस्टल समेत किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2026 वाराणसी के थाना सिगरा पुलिस ने हत्या की नीयत से फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त यशस्वी ललित श्रीवास्तव (28) निवासी राजाजीपुरम, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे खरगपुर स्थित होटल शिमला ग्रांड के कमरा नंबर 201 से पकड़ा। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।