अकबरपुर: धारदार हथियार से हमला कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज की रिपोर्ट
अकबरपुर थाना क्षेत्र के आलमचंद्रपुर के रहने वाले अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 रामचंद्र ने गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार, कल्लू, सोनू, सुमन, पूजा, भावना व रश्मि पर धारदार हथियार से हमला कर उसे व उसकी पत्नी को घायल कर देने व जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।