इटावा: सैफई के नंदपुर गांव में गिरे ड्रोन के संबंध में एडीएम ने दी जानकारी, नागरिक उद्द्यान की अनुमति से किया गया UAV टेस्ट
Etawah, Etawah | Apr 5, 2026 3 अप्रैल 2026 शाम लगभग 6:30 बजे, नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा हवाई पट्टी सैफई के उपयोग हेतु पूर्व निर्गत अनुमति के क्रम में LAT Aerospace, द्वारा अपने UAV प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी जो हवाई पट्टी सैफई के निकट नंदपुर ग्राम के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में जनहानि तथा संपत्ति का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह जानकारी एडीएम ने रविवार 2 बजे दी