कुडू: कुडू में मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण पूरा, पंचायत स्तरीय जनसुनवाई शुरू
कुडू प्रखंड की बड़की चांपी पंचायत में वित्तीय वर्ष 2026-27 की मनरेगा योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण पूरा हो गया। इसके बाद पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित कर योजनाओं की पारदर्शिता, स्थानीय जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने और सामने आई कमियों के समाधान पर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान एतवा उरांव की अध्यक्षता में अधिकारी और ग्रामीण भी शामिल हुए।