🌱 वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 🌱
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत दिनांक 12.07.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री रघुबीर लाल द्वारा साइबर क्राइम थाना की नई बिल्डिंग परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन में पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा एवं पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार सहित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने भी पौधारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत कमिश्नरेट कानपुर नगर में लगभग 11,800 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
🌿 आइए, "एक पेड़ माँ के नाम" लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।
#EkPedMaaKeNaam #VriksharopanMahayagya2026 #KanpurPolice @Uppolice