बिहपुर: वार्ड संख्या 05 नूरुद्दीनपुर में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी
नूरुद्दीनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 05 स्थित मुख्य सड़क पर बारिश होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़क पर पानी जमा रहने से पंचायतवासियों के साथ-साथ राहगीरों को भी आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति खराब हो रही है और दुर्घटना की आशंका का जताई जा रही है