दतिया नगर: भदोरिया की खिड़की पर युवक के साथ मारपीट और पथराव, कोतवाली में मामला दर्ज
दतिया नगर की भदोरिया की खिड़की पर एक युवक के साथ दो लोगों ने गाली गलौज की मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी एवं पथराव किया जिससे युवक का जीवन संकट में पड़ गया। कोतवाली पुलिस में इस मामले में युवक नरेंद्र पुत्र कोमल सिंह यादव उम्र 40 वर्ष की रिपोर्ट पर संतोष यादव एवं चतुर सिंह और टुनटुन यादव निवासी गाना दतिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।