लोहरदगा: लोहरदगा के 42वें उपायुक्त के रूप में डॉ. कुमार ताराचंद ने ग्रहण किया पदभार
लोहरदगा जिले के 42वें उपायुक्त के रूप में डॉ. कुमार ताराचंद ने मंगलवार दोपहर 12 बजे विधिवत पदभार ग्रहण किया।लोहरदगा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्णा ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों का बुके देकर स्वागत और सम्मान किया गया। डॉ. वाघमारे को इस मौके पर विदाई भी दी गई।