कांके: रांची में कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जमीन कारोबारी रमेश गोप के यहां ईडी की टीम ने मारा छापा
Kanke, Ranchi | Feb 13, 2024 झारखंड में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आज रांची के कई ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम कोकर और अशोक नगर इलाके में छापेमारी कर रही है। कोकर के अयोध्यापुरी में जमीन कारोबारी रमेश गोप के यहां ईडी की टीम ने छापा मारा है।