कैसरगंज: दरगाही गंज में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
कैसरगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दरगाही गंज में मारपीट व कब्जे का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दबंग द्वारा कब्जा करने की नीयत से दीवाल व लोहे का गेट तोड़ने का पीड़ित ने आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।