डिंडौरी: डिंडौरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण लोन पास करने के नाम पर ठगी का हुए शिकार, ठग को पकड़कर पुलिस के किया हवाले
डिंडौरी सहित ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण लोन पास करने के नाम पर ठगी का शिकार हो गए। दरअसल शनिवार दोपहर 3:30 पीडितों तो ने ठग को पकड़कर डिंडौरी कोतवाली पुलिस के सामने पेश करते हुए शिकायत दर्ज कराई और कार्यवाही करने की मांग करते हुए पैसे वापस दिलाने गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है ।