भीकनगांव: खरगोन में 154 वीर जवानों को श्रद्धांजलि, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
खरगोन की जिला पुलिस लाइन में बुधवार सुबह पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। देश की सेवा में जान देने वाले 154 पुलिसकर्मियों को शोक परेड के साथ श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों के सम्मान में पहले शस्त्र झुके, फिर अधिकारियों और जवानों ने सिर झुकाकर नमन किया