जमुई: श्रम विभाग की टीम ने सिकंदरा में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को कराया विमुक्त, नियोजकों पर FIR दर्ज
Jamui, Jamui | Feb 10, 2026 बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिला श्रम प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के नेतृत्व में गठित धावा दल ने सिकंदरा क्षेत्र में छापेमारी कर दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया। इस दौरान बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले संबंधित नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त जानकारी मंगलवार की शाम 5:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गईं है।