प्रतापगढ़: नौगावा में बरसाती नाला बंद होने से खेत में भरा पानी, किसान ने चौथी बार जिला कलेक्टर से लगाई गुहार
अरनोद तहसील के नौगांवा निवासी किसान कैलाश मेनारिया ने अपनी खातेदारी भूमि में बरसाती पानी भरने से सोयाबीन की फसल खराब होने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को परिवाद सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। किसान का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा वर्षों पुराने बरसाती नाले को बंद कर दिए जाने से बारिश का पूरा पानी उसके खेत में भर रहा है। कैलाश मेनारिया ने बताया कि उनकी खा