हज़ारीबाग: खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए 30 मई को प्रतिभा चयन ट्रायल होगा
हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम में खेलो इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र हेतु बालक-बालिका खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 30 मई 2026 को सुबह 7 बजे से आयोजित होगा। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, खेल किट और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, कर्जन स्टेडियम से प्राप्त किया जा सकता है।