पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, अनुसंधान जारी
पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी अकरम पुत्र सतार निवासी छपरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना हाजा के साइबर ठगी प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर 2 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से एयरटेल कंपनी का एक फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है।