महासमुंद: तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला के बाजार चौक में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट हो गई।
महासमुंद तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला के बाजार चौक में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट हो गई। अछोली निवासी बेनीराम साहू (58) ने पुलिस को बताया कि अछोला निवासी माखन साहू और चपरीद निवासी गयाराम ने लड़की भगाने में सहयोग करने की बात को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है