महासमुंद: नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नगर पालिका कार्यालय में संचालित शाखाओं का औचक निरीक्षण किया।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नगर पालिका कार्यालय में संचालित शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शाखाओं के कक्ष की दीवारों पर जाले और गंदगी देख वे भड़क उठीं और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि कार्यालय परिसर के साथ अपनी शाखाओं के कमरे की दीवारों पर जाले और पंखों में लगी गंदगी की सफाई कर कमरे को साफ-सुथरा रखें।