महासमुंद: महासमुंद में सांसद एवं विधायकगणों ने किया महासमुंद जिले के पहले सर्वसुविधायुक्त पालना घर का विधिवत शुभारंभ
महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आज फीता काटकर पालना घर का शुभारंभ किया। इस मौके पर कलेक्टर प्रभात मलिक, वनमंडल अधिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे , परियोजना अधिकारी श्रीमती शैल नाविक आदि मौजूद थे ।