सदर थाना में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक
ज्वेलरी समेत अन्य दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर
चाईबासा: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सदर थाना परिसर में सोमवार को चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी ने की।
बैठक में शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, विशेषकर ज्वेलरी शॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा कैमरों को इस प्रकार लगाने की अपील की, जिससे आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।
बैठक में चेंबर के सदस्यों ने व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पुलिस के समक्ष रखा। पुलिस की ओर से व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाना को देने की अपील की गई।
बैठक में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।सदर थाना में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक
ज्वेलरी समेत अन्य दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर
चाईबासा: शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सदर थाना परिसर में सोमवार को चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर चौधरी ने की।
बैठक में शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, विशेषकर ज्वेलरी शॉप सहित अन्य महत्वपूर्ण दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर बेहतर गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा कैमरों को इस प्रकार लगाने की अपील की, जिससे आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके।
बैठक में चेंबर के सदस्यों ने व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को पुलिस के समक्ष रखा। पुलिस की ओर से व्यवसायियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना थाना को देने की अपील की गई।
बैठक में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
#citilivejharkhand #nonfollowers #foryouシ #JharkhandPolice #chaibasachemberofcommerce