कासगंज: 3 राज्यों में भाजपा की जीत पर सोरों कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता की खबर मिलते ही तीर्थ नगरी सोरों में उत्साह का माहौल बन गया। सोमवार को कटरेश्वर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटीं, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी।