गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ टीम ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्री का सामान बरामद कर सुपुर्द किया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत कार्रवाई करते हुए एक यात्री का छूटा हुआ सामान सुरक्षित बरामद कर लौटाया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि आगरा निवासी विक्की सक्सेना आनंद विहार से गया आ रहे थे। अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर पानी लेने के दौरान ट्रेन खुल जाने से वह चढ़ नहीं सके।